गोड्डा, जुलाई 14 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश अंगिका समाज की गोड्डा जिला शाखा कमिटी का विस्तार किया गया। लोकमंच सचिव सर्वजीत झा की अध्यक्षता एवं झारखंड प्रदेश अंगिका समाज द्वारा नामित पर्यवेक्षक रामरंजन सिंह (पाकुड़) के पर्यवेक्षण में रविवार शाम इनडोर स्टेडियम में आहूत बैठक में सर्वसम्मति से पारित कमिटी में नीलकंठमणि प्रधान संरक्षक, शशिकांत गुप्ता संरक्षक, सुरजीत झा अध्यक्ष, अर्पणा कुमारी सचिव, डॉ. ब्रह्मदेव कुमार एवं प्रकाश यादव उपाध्यक्ष, विनीता प्रियदर्शिनी कोषाध्यक्ष, विपुल कुमार दुबे अंकेक्षक, सोनू कुमार झा संगठन सचिव, ओमप्रकाश मंडल एवं शैलेन्द्र प्रसाद प्रदेश प्रतिनिधि जबकि मनीष जी सिंह, फूल कुमारी, डॉ. स्मिता शिप्रा, रितंभरा मीठी, अनामिका मिश्रा, चेतन राज एवं शैलेन्द्र राम कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। यह भी प...