नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- IPO News Updates: आरके फैशन एक्सेसरीज आईपीओ (R.K.Fashion Accessories IPO) आज से खुल रहा है। आईपीओ का साइज 34.99 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। मौजूदा निवेशक कंपनी का एक भी शेयर बेच नहीं रहे हैं। बता दें, आईपीओ आज यानी 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक ओपन रहेगा।कितना है आईपीओ का प्राइस बैंड (R.K.Fashion price band) इस आईपीओ का प्राइस बैंड 77 रुपये से 82 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने एक लॉट में 1600 शेयरों रखे हैं। निवेशकों को कम से कम 3200 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 262400 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, कंपनी की तरफ से शेयरों का अलॉटमेंट 8 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं, इसकी लिस्टिंग एनएसई एसएमई में 12 अक्टूबर को होगी। यह भी पढ़ें- 10...