नई दिल्ली, जुलाई 1 -- Gmail यूज करने में डबल मजा आने वाला है। जल्द जीमेल पर यूजर बोलकर अपना काम कर सकेंगे। गूगल ने मई में अपने एनुअल Google I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान नए AI फीचर्स की झलक दिखाई थी, और उम्मीद है कि ये फीचर्स Gmail, Google Docs और Google Keep में आएंगे। डेमो के दौरान, टेक कंपनी ने कन्फर्म किया कि ये नए कन्वर्सेशनल फीचर्स इस गर्मी के आखिर में रोलआउट होने लगेंगे। अब, आधिकारिक लॉन्च से पहले, गूगल, जीमेल और कीप में इन नए कन्वर्सेशनल टूल्स की टेस्टिंग कर रहा है। यह AI पावर्ड वॉयस फीचर्स यूजर्स को नोट्स ऑर्गनाइज करने और टाइपिंग के बजाय वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके रोजमर्रा के कामों को पूरे करने में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनके पिक्सेल 11 सीरीज के साथ रिलीज होने की संभावना है।गूगल ने US में नए जीमेल और कीप AI फीचर की ...