नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Gmail यूजर्स के लिए Google ने एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू किया है, जो ईमेल के जरिए मिलने वाले 2FA यानी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड को कॉपी करना आसान बनाएगा। नए फीचर की मदद से यूजर्स को ईमेल खोलकर उसमें मौजूद वेरिफिकेशन कोड को ढूंढने और फिर उसे मैन्युअली सिलेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Gmail अब ऐसे ईमेल में सीधे 'Copy code' का विकल्प दिखाएगा। आजकल कई वेबसाइट्स और ऐप्स पर लॉगिन करते समय पासवर्ड के अलावा 2FA कोड की जरूरत पड़ती है। यह कोड SMS के अलावा ईमेल पर भी भेजा जाता है। ऐसे में अगर कोई यूजर कंप्यूटर या मोबाइल पर किसी अकाउंट में लॉगिन कर रहा है और कोड Gmail पर आया है, तो उसे Gmail ओपेन करके संबंधित ईमेल ढूंढना पड़ता है। इसके बाद कोड को पहचानकर कॉपी करना होता है। नया फीचर इसी प्रोसेस को आसान बनाने के लिए लाया गया...