Ghumla News: 60 वर्ष पूरे करने वाले रसोइया-संयोजिका की जगह होंगे नए चयन
गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड कार्यालय के सभागार में एमडीएम स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग प्रखंड कमेटी की बैठक पशु चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर चर्चा की गई। साथ ही 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके रसोइया-संयोजिका को हटाकर उनके स्थान पर नए लोगों का चयन करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वैसे स्कूलों की समस्या भी उठाई गई, जहां चहारदीवारी नहीं है। सदस्यों ने कहा कि खुले परिसर में आवारा पशु घुसकर पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे स्कूलों में हरियाली और परिसर की सुरक्षा प्रभावित होती है। कमेटी ने ऐसे विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण की मांग उठाने पर चर्चा की।मौके पर बीपीओ सूरज लकड़ा, अंशुल टोप्पो, विजय कुमार, शमीम एजाज, रविंदर कुमार सहित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.