गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला। जिला मुख्यालय के इस्लामपुर निवासी आशीष कुमार ने गुमला थाना में आवेदन देकर 6.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की है। उन्होंने रजा कॉलोनी निवासी मो. जफर पर रुपये वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार आशीष की जफर से पुरानी जान-पहचान थी। इसी आधार पर उन्होंने 15 जनवरी 2026 को जफर को उधार के रूप में 6 लाख 65 हजार रुपये दिए थे। रुपये वापस मांगने पर जफर ने पांच लाख रुपये का चेक दिया। आशीष के अनुसार बैंक में चेक जमा करने पर पता चला कि संबंधित खाता बंद है और चेक बाउंस हो गया। इसके बाद रुपये मांगने पर भी जफर टालमटोल करने लगा। परेशान होकर आशीष ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...