Ghumla News: 28 घंटे बाद नगर परिषद कार्यालय का खुला ताला
गुमला, जुलाई 10 -- Ghumla News: गुमला। ई-निविदा विवाद को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को 28 घंटे बाद समाप्त हो गई। जनप्रतिनिधियों ने आपसी सहमति से नगर परिषद कार्यालय का ताला खोल दिया। जिसके बाद बंद पड़ी सेवाओं को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहा कि जनहित को देखते हुए फिलहाल आंदोलन वापस लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति तय कर फिर आंदोलन किया जाएगा। इससे नगर परिषद का सामान्य कामकाज फिर शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Madhepura News: शहर के विकास की बनायी गयी रणनीति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.