Ghumla News: 25 साल पुराने लकड़ी चोरी मामले का वारंटी गिरफ्तार
गुमला, अगस्त 4 -- Ghumla News: सिसई प्रतिनिधि । सिसई थाना क्षेत्र के कुलंकरी गांव निवासी अनिल साहू (59) को पुलिस ने 25 वर्ष पुराने लकड़ी चोरी के मामले में गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार, वर्ष 1995 में वन विभाग ने लकड़ी चोरी के आरोप में सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था और उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। एसआई अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलंकरी गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी कर वारंटी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.