Ghumla News: 24 घंटे में सांप के डंसने से पांच की बिगड़ी तबियत
गुमला, अगस्त 29 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर सांप के डसने की पांच घटनाएं सामने आई हैं। सभी पीड़ितों को परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। सांप के डसने से प्रभावित लोगों में घाघरा के सारंगो निवासी 49 वर्षीय बुलु देवी,कोटाम नवटोली निवासी 53 वर्षीय महावीर उरांव,हेलता अंबाटोली निवासी 70 वर्षीय बहुला उरांव,पनसों खरका निवासी 20 वर्षीय जुगल उरांव तथा केराडीह बरटोली निवासी 55 वर्षीय राजेश शामिल हैं। बताया गया कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में खेत के इलाकों में काम कर रहे थे। इसी दौरान अलग-अलग समय पर उन्हें सांप ने डस लिया। घटना के बाद पीड़ितों की तबीयत बिगड़ने लगी,इसके बाद परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.