गुमला, अक्टूबर 29 -- Ghumla News: कामडारा शहाब अली 23 जंगली हाथियों के झुंड को कामडारा से सारंडा के जंगल तक पहुंचाना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। तीन दिन से हाथियों का झुंड बुरुटोली और बम्हंडीह गांव के बीच जंगल में डेरा जमाए हुए है। झुंड के दो अलग-अलग समूहों में बंट जाने से वन विभाग का खदेड़ने का अभियान भी सफल नहीं हो पा रहा है। पांच बच्चों वाले इस झुंड में एक बीमार बच्चा भी है। वहीं एक ग्रामीण की जान लेने के बाद इलाके में हाथियों का आतंक और बढ़ गया है। ग्रामीण खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं, जबकि हाथी लगातार धान और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।मंगलवार रात वन विभाग बसिया के वनपाल शेखर सिंह के नेतृत्व में क्यूआरटी की तीन टीमों ने हाथियों को इलाके से बाहर खदेड़ने का अभियान शुरू किया। लेकिन झुंड के दो हिस्सों में बंट जा...