गुमला, जुलाई 18 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि जिले में चल रहे एसआईआर अभियान की समीक्षा शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई। चंदाली स्थित समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Saraikela News: निम्न प्रगति वाले मतदान केंद्रों का एडीसी ने किया निरीक्षण, एसआईआर कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देशएसआईआर अभियान की प्रगति डीसी ने कहा कि 22 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान मतदाता सूची में दर्ज अपात्र, मृत व दोहरी प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन कर निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों ...