गुमला, अगस्त 10 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। विशुनपुर विद्या मंदिर की पांच छात्राओं ने सावन की दूसरी सोमवारी पर 22 किमी की डाक यात्रा पूरी कर देवाकी बाबाधाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान आदर, इटकिरी समेत विभिन्न स्थानों पर लोगों ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इटकिरी पहुंचने पर देवाकी बाबाधाम प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बाइक से उन्हें स्कॉट करते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचाया।मंदिर पहुंचने के बाद छात्राओं ने दौड़ते हुए मंदिर परिसर की परिक्रमा की। इसके बाद शिव मंदिर और माता पार्वती के मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। छात्राओं के पहुंचने से पहले मंदिर परिसर को खाली करा दिया गया था, ताकि उन्हें पूजा-अर्चना में किसी तरह की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Garhwa News: चंदनी गांव से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के ...