गुमला, सितम्बर 5 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के नवाटोली स्थित पड़हा भवन के सभागार में शनिवार को 21 सितंबर को प्लस टू हाईस्कूल मैदान में आयोजित होने वाली कर्मा पूर्व संध्या की तैयारी को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता लघुवा उरांव ने की। बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांवों से सरना धर्मावलंबी शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।लघुवा उरांव ने कहा कि 22 सितंबर को कर्मा पर्व मनाया जाएगा। इससे एक दिन पूर्व 21 सितंबर को कर्मा पूर्व संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मा प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। कार्यक्रम में प्रखंड की सभी पंचायतों से लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से लघुवा उरांव को अध्यक्ष, राजेश्...