Ghumla News: 20साल से सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने अनोखे विरोध से जताया आक्रोश
गुमला, जुलाई 30 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा प्रखंड के सुदूरवर्ती सलामी तालाब से चंदगो खुटडीपा तक सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क पर ग्रामीणों ने धान की रोपनी कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की। सड़क पर दर्जनों ग्रामीणों ने धान रोपते हुए अपनी पीड़ा और आक्रोश व्यक्त किया।
ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही है। हर चुनाव में सड़क बनाने का वादा किया जाता है,लेकिन चुनाव खत्म होते ही आश्वासन भी खत्म हो जाते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है। जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसका सबसे अधिक असर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.