Ghumla News: 1950 में सिसई थाना में पड़ी थी सार्वजनिक दुर्गापूजा की नींव
गुमला, अक्टूबर 15 -- सिसई में सार्वजनिक दुर्गापूजा की शुरुआत और विस्तार Ghumla News: सिसई सीताराम । कभी 150 रुपये चंदा जुटाकर मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित कर पूजा करने वाले ग्रामीणों की आस्था आज सिसई प्रखंड के 12 पूजा स्थलों पर भव्य दुर्गोत्सव के रूप में नजर आती है। सीमित संसाधनों से शुरू हुई सार्वजनिक दुर्गापूजा की यह परंपरा अब सामाजिक एकजुटता और सामूहिक सहयोग की पहचान बन चुकी है। सिसई में सार्वजनिक दुर्गापूजा की शुरुआत वर्ष 1950 में हुई थी। तब से छह दशक से अधिक समय में यह परंपरा प्रखंड के गांवों तक फैल गई।जानकारी के अनुसार, वर्ष 1950 में तत्कालीन थाना प्रभारी बैजनाथ प्रसाद की पहल पर थाना परिसर में बैठक हुई थी। इसमें समाजसेवी भगवान दास अग्रवाल, हुड़दंगी साव, मुंशी साहू, अंबिका प्रसाद और साधु साहू समेत अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में सार्वजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.