Ghumla News: 17 से 26 अगस्त तक होगी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा
गुमला, अगस्त 23 -- Ghumla News: गुमला। श्रावण माह एवं स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पहली बार गुमला में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 17 अगस्त से 26 अगस्त तक बस स्टैंड रोड, शिव मंदिर के निकट होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। कथावाचक पूज्य श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज श्रीधाम अयोध्या होंगे। मंच संचालन सनातन धर्म प्रचारक रामबालक दास अयोध्याजी करेंगे। आयोजन काशी विश्वनाथ भगवान के तत्वावधान में तथा गुमला के समस्त सनातन धर्म प्रेमी गण के सौजन्य से होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.