Ghumla News: 15 जुलाई को सभी पंचायतों में चलेगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान
गुमला, जुलाई 10 -- Ghumla News: बसिया। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को कोनबीर स्थित विवाह मंडप में प्रखंड अध्यक्ष विकास साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व सिसई विधानसभा प्रभारी रोहित उरांव, प्रदेश कांग्रेस सचिव रोशन बरवा तथा जिला महासचिव सह सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार होता मौजूद रहे। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा करते हुए 15 जुलाई को सभी पंचायतों में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। रोहित उरांव ने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने पंचायत अध्यक्षों और बीएलए-2 को अपने-अपने बूथों पर अभियान को सक्रिय रूप से चलाने का निर्देश दिया। रोशन बरवा ने संगठन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की अपील की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.