Ghumla News: 13 से 15 अगस्त तक इंडोर स्टेडियम में होगा बैडमिंटन टूर्नामेंट
गुमला, अगस्त 11 -- Ghumla News: गुमला। जिला खेल विभाग और जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 15 अगस्त तक जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में स्मैशथॉन-2 बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। तीन दिनी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के एकल और युगल मुकाबले होंगे। वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ओपन कैटेगरी, 30 से 35 वर्ष आयु वर्ग के लिए मास्टर्स कैटेगरी तथा 55 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए वेटरन्स कैटेगरी में युगल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देना और विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा के लिए मंच उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Ghumla New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.