Ghumla News: 13वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन रोका
गुमला, सितम्बर 25 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। बॉक्साइट खनन कंपनी के खिलाफ चल रहा आंदोलन शुक्रवार को 13वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने इटकिरी और देवाकी के बीच हाईवे पर बॉक्साइट लदे ट्रकों का परिचालन रोक दिया। इससे सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ आंदोलन स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत कर परिचालन शुरू कराने का प्रयास किया।आंदोलनकारियों ने उनकी बात मानने से इनकार करते हुए कहा कि जब खनन कंपनी अपनी मनमानी कर सकती है तो ग्रामीण भी अपने हक-अधिकार के लिए आंदोलन जारी रखेंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर अब तक ठोस पहल नहीं हुई है।आंदोलनकारी सूरज नायक ने कहा कि डीएमएफटी की राशि ग्रामीणों के अधिकार की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस राशि के इस्तेमाल में जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.