Ghumla News: 12 वर्षों से चली आ रही परंपरा, सावन के अंतिम रविवार को हुआ रुद्राभिषेक
गुमला, अगस्त 23 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। बसिया प्रखंड के सिदमा गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के अंतिम रविवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। मुख्य पुजारी सूरज बीसी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले 12 वर्षों से लगातार इस धार्मिक आयोजन की परंपरा चली आ रही है। रुद्राभिषेक के अवसर पर गांव की महिलाओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। शिव भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव की आराधना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: सावन की पुत्रदा एकादशी पर शिवमय हुआ भागकोहलिया पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.