गुमला, नवम्बर 9 -- Ghumla News: गुमला। छठ महापर्व को लेकर श्रीगोपाल मंदिर परिवार द्वारा छठव्रतियों के बीच निःशुल्क गेहूं वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम लगातार सातवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। मंदिर परिसर में 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से गेहूं वितरण शुरू होगा।मंदिर परिवार के अध्यक्ष सुमित चिनू साहू और सचिव बबलू वर्मा ने बताया कि छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों की सेवा के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। श्री गोपाल मंदिर परिवार की ओर से हर वर्ष सात धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में छठव्रतियों के बीच गेहूं वितरण किया जाता है। उन्होंने सभी छठव्रतियों से निर्धारित समय पर मंदिर परिसर पहुंचकर निःशुल्क गेहूं प्राप्त करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: छठ महापर्व को लेकर गेंहू का वितरण आज यह भी पढ़ें- Purnia N...