Ghumla News: 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची,सड़क हादसे के दो घायलों को ऑटो से लाया गया अस्पताल
गुमला, अगस्त 3 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। गुमला थाना क्षेत्र के पनसो अंबा टोली में सोमवार अपराहन में हुए सड़क हादसे के बाद 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से दो गंभीर घायलों को निजी ऑटो से सदर अस्पताल लाना पड़ा। परिजनों ने एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय पर वाहन मिलता तो इलाज और जल्दी शुरू हो सकता था। हादसे में पनसो अंबा टोली निवासी बिरसई उरांव (50) और खोरा पतरा टोली निवासी सुनील उरांव (30) घायल हो गए। दोनों खाद लेकर अपने गांव लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।हादसे में बिरसई उरांव को अंदरूनी चोटें आईं,जबकि सुनील उरांव के सिर में गंभीर चोट लगी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक वाहन नहीं पहुंचा। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.