गुमला, अक्टूबर 12 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विवाहिता की शादी वर्ष 2019 में पवन उरांव के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल के लोग 10 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। वर्ष 2022 में ससुर की मौत के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। महिला के अनुसार 9 जुलाई 2026 को पंचायत के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया था। हालांकि कुछ समय बाद फिर से उसके साथ मारपीट की गई और उसे ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद महिला ने महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और प...