Ghumla News: हैंडबॉल खिलाड़ी प्रवीण के निधन से खेल जगत में शोक
गुमला, अक्टूबर 4 -- Ghumla News: गुमला। स्पोर्ट्स एकेडमी गुमला के खिलाड़ी प्रवीण गोप के आकस्मिक निधन से जिले के खेल जगत में शोक है। स्पोर्ट्स एकेडमी में शोकसभा कर खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। 25 सितंबर को रायडीह के सलकाया गांव स्थित खेत में काम करने के दौरान करीब नौ फीट की ऊंचाई से चट्टान उनके ऊपर गिर गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें गुमला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रवीण हैंडबॉल और कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके थे। एकेडमी के निदेशक सैयद जुन्नू रैन, अध्यक्ष हफीजुर रहमान और झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव खुर्शीद खान ने शोक जताया। खिलाड़ियों ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.