Ghumla News: हाथी ने घर की दीवार तोड़ी, फसल रौंदी
गुमला, सितम्बर 4 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के अमलिया डहुटोली गांव में गुरुवार की रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। आधी रात गांव में घुसे हाथी ने परमेश्वर उरांव के कच्चे मकान की दीवार तोड़ दी और घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखा अनाज और अन्य सामान भी बिखर गया। हालांकि, हाथी के आने की आहट मिलते ही परिवार के लोग समय रहते घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर भाग गए। हाथी ने गांव के पहला उरांव की मकई फसल और सोमरा उरांव की सकरकंद की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभाग की ओर से परमेश्वर उरांव को राहत के तौर पर टॉर्च लाइट दी गई तथा हाथियों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.