Ghumla News: हाथी के हमले में मृत अनूप के परिजन को मिला चार लाख का मुआवजा
गुमला, अगस्त 22 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के बुरहु पतरा में अप्रैल 2026 में जंगली हाथी के हमले में दिवंगत हुए अनूप कुमार पांडे के परिजनों को वन विभाग की ओर से शनिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। वन विभाग की टीम ने मृतक के पैतृक आवास बुरहु पहुंचकर उनके पिता बालकिशोर पांडे को मुआवजा राशि का चेक सौंपा। मुआवजा राशि का चेक आदर बीट के प्रभारी वनपाल शम्मी आफताब ने अपने हाथों से बालकिशोर पांडे को प्रदान किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई। विभाग की ओर से बताया गया कि वन्यजीवों के हमले में होने वाली जनहानि के मामलों में निर्धारित प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाती है। यह भी पढ़ें- Latehar News: हाथियों के उत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.