गुमला, नवम्बर 2 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। डीडीसी अनिमेष रंजन ने सोमवार को वीबी-जी राम जी और विभिन्न आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में सभी बीडीओ, बीपीओ और प्रखंड आवास समन्वयक शामिल हुए। डीडीसी ने प्रत्येक पंचायत में कम से कम 150 श्रमिकों को काम से जोड़ने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस का सृजन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, तालाब, मिट्टी-मुरुम सड़क और कूप निर्माण सहित अन्य योजनाओं में श्रमिकों की मांग बढ़ाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए। समीक्षा में घाघरा प्रखंड की एक पंचायत में श्रमिकों की भागीदारी शून्य मिलने पर संबंधित ग्राम रोजगार सेवक का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। संबंधित बीपीओ से भी ज...