Ghumla News: हरिजन कॉलोनी की महिलाओं ने पीएचईडी से लगाई गुहार
गुमला, जुलाई 6 -- Ghumla News: गुमला । सदर थाना क्षेत्र की अंबुवा पंचायत स्थित हरिजन कॉलोनी की दर्जनों महिलाओं ने सोमवार को पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द पेयजलापूर्ति बहाल करने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी के करीब 40 परिवार लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पीने का पानी लाने के लिए उन्हें लगभग एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में खराब रास्ते से आवाजाही करना जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ माह पहले जलमीनार खराब हो गया था। बाद में पुराने बोरिंग पर जलमीनार स्थापित करने से बोरिंग धंस गया और जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। मौके पर दीपिका कुमारी,शीला देवी,दिलो देवी,रूबी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.