Ghumla News: हत्या के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
गुमला, सितम्बर 9 -- Ghumla News: गुमला । सदर थाना क्षेत्र के कुटुवा गांव में धान चोरी के आरोप में 28 वर्षीय भरत इंदवार से मारपीट और बाद में उसकी मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में कुटुवा निवासी ठुठा इंदवार उर्फ सुरेंद्र इंदवार (35), घांसी इंदवार (30) और बंधु खड़िया (35) शामिल हैं। वहीं, संजय खड़िया फरार है।मृतक के भाई नारायण इंदवार के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आवेदन के अनुसार कुछ दिन पहले भरत पर घर में घुसकर धान चोरी करने का आरोप लगा था। इसी को लेकर आरोपियों समेत पांच-छह ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से उसके साथ मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल भरत का परिजन गांव में ही इलाज करा रहे थे। बाद में तबीयत बिगड़ने पर 31 अगस्त को उसकी घर में मौत हो गई। परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.