Ghumla News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की डीडीसी ने की समीक्षा
गुमला, अगस्त 10 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीडीसी अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और विभागवार दायित्वों की समीक्षा की गई। डीडीसी ने मुख्य समारोह स्थल की साफ-सफाई, रंग-रोगन, विद्युत व पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, मंच, बैठक, यातायात व सुरक्षा व्यवस्था समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों व झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने, विद्यालयों की सहभागिता, प्रभात फेरी और स्वच्छता अभियान को लेकर चर्चा हुई। नागरिक एकादश और प्रशासन एकादश के बीच फुटबॉल मैच भी होगा। डीडीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.