Ghumla News: स्वच्छता रैली निकाल लोगों को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का दिया संदेश
गुमला, अगस्त 4 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । नगर परिषद द्वारा मंगलवार को शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके उपयोग से बचने के लिए प्रेरित करना था। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर नगर भवन पहुंची। इस दौरान स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को घर, मुहल्ला और शहर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, कार्यालय कर्मी, सफाई मित्र, चेंबर ऑफ कॉमर्स, बस एसोसिएशन, लॉटरी क्लब, अंजुमन इस्लामिया सहित कई सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: आज गुमला में निकलेगी स्वच्छता रैली रैली के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.