गुमला, सितम्बर 14 -- Ghumla News: गुमला। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के समापन पर 15 सितंबर को जिले के सभी विद्यालयों में स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें बाल संसद और इको क्लब की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस दौरान विद्यालय स्वच्छता कार्ययोजना तैयार करने के साथ पेंटिंग, पोस्टर, कविता, स्लोगन, निबंध व क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सक्रिय बाल संसद और इको क्लब सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और विद्यार्थियों के घरों में पौधरोपण होगा। पांच जून से शुरू अभियान में जिले के 1,625 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया है। अब तक 1,01,637 पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधरोपण में गुमला पूरे राज्य में प्रथम ...