गुमला, सितम्बर 2 -- Ghumla News: घाघरा प्रतिनिधि। एसएस हाई स्कूल मैदान घाघरा में आयोजित तीन दिवसीय अंतर विद्यालय फुटबॉल नेशन वाइड लीग टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में स्टूडेंट हॉस्टल घाघरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोंटेसरी पैराडाइज एकेडमी घाघरा को 5-1 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य और गीत भी प्रस्तुत किए। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेहतर खिलाड़ी,गोलकीपर,मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज समेत अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। पूर्व डीआईजी रविंद्र भगत ने कहा कि टूर्नामेंट का मुख्य...