Ghumla News: स्कूल से घर पहुंची छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। बसिया थाना क्षेत्र के मोरेंग गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना में 14 वर्षीय छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि लक्ष्मी स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंची थी। खाना खाने के बाद वह घर के एक कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया,लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। वहां लक्ष्मी को फांसी के फंदे से लटका पाया। इसके बाद परिजन तत्काल रेफरल अस्पताल बसिया लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच कर लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.