Ghumla News: स्कूल टैलेंट सर्च के ग्रैंड फिनाले पहुंची गुमला की चार छात्राएं
गुमला, अक्टूबर 24 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च- 2026 के राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले के लिए गुमला की चार छात्राओं का चयन हुआ है। शनिवार को रांची में आयोजित प्रमंडल स्तरीय झारखंड स्कूल आइडल-सुर-ताल संग्राम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों में गायन के जूनियर वर्ग से रीना कुमारी, सीनियर वर्ग से अक्षिता श्रेष्ठ और नृत्य के जूनियर वर्ग से अंजू कुमारी तथा सीनियर वर्ग से आंचल कुमारी शामिल हैं। प्रतियोगिता में छात्राओं ने गायन और पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। रीना ने नागपुरी लोकगीत और अक्षिता ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गीत प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: स्कूल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में दिखा कला का संगम झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित इस प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.