गुमला, अगस्त 30 -- Ghumla News: भरनो। भरनो प्रखंड के स्कूलों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात एनएच-43 के समीप स्थित राजकीय उत्क्रमित हाई स्कूल डूबों के किचन शेड का ताला तोड़कर अज्ञात चोर तीन गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। ये सिलेंडर स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने में उपयोग किए जाते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भरनो थाना में लिखित आवेदन दिया है। बताया गया कि सप्ताह भर के भीतर स्कूलों के किचन शेड का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी करने की यह चौथी घटना है। लगातार हो रही चोरी से विद्यालय प्रबंधन चिंतित है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि गैस सिलेंडर चोरी होने से बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने में परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...