गुमला, अक्टूबर 2 -- Ghumla News: गुमला। प्रोजेक्ट कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय, लिट्टाटोली में चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर कक्ष से बैटरी, मॉनिटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। घटना को लेकर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रजनी माधुरी कुजूर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार 29 अक्टूबर को विद्यालय बंद होने के बाद चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कंप्यूटर कक्ष को निशाना बनाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...