गुमला, अक्टूबर 17 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 के तहत जिला मुख्यालय में स्कूल आइडल सुर-ताल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एकल गायन और नृत्य की जूनियर व सीनियर श्रेणियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। चयनित प्रतिभागी 24 अक्टूबर को रांची में होने वाली प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एकल गायन के सीनियर वर्ग में नोट्रेडेम स्कूल की अद्विता श्रेष्ठ, पीएवी इंटर कॉलेज चैनपुर की विद्या उरांव और पीएम श्री सिसई की संजना कुमारी चयनित हुईं। जूनियर वर्ग में पूसो गर्ल्स स्कूल की संजना कुमारी, सिरोडांड जीईएल मिडिल स्कूल की अंजू कुमारी और बरगांव गर्ल्स स्कूल की पुष्पा उरांव ने जगह बनाई।नृत्य यह भी पढ़ें- Jamtara News: जिलास्तरीय प्रतिय...