Ghumla News: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, कई छात्र घायल
गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: गुमला। जिला मुख्यालय के पालकोट रोड में गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार-पांच छात्र घायल हो गए। इनमें एक छात्र के पैर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। परिजनों ने बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार ऑटो बच्चों को लेकर गुमला आ रहा था। इसी दौरान सड़क पर ट्रैक्टर के अचानक सामने से आने पर ऑटो चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन पलट गया। हादसे के बाद चालक घायल बच्चों को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि ऑटो मालिक ने नाबालिग को वाहन चलाने के लिए दिया था। बाद में घटनास्थल के पास ऑटो खून से लथपथ हालत में मिला। परिजनों ने गुमला थाना में शिकायत देकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.