Ghumla News: स्कूली बच्चों ने श्रमदान कर भरे सड़क के गड्ढे
गुमला, जुलाई 23 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जाने वाली जर्जर सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान होकर गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर सड़क की मरम्मत शुरू की। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण प्रतिदिन स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।विद्यालय के शिक्षक नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। इसके बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय परिवार ने स्वयं गड्ढों में मिट्टी और गिट्टी भरकर सड़क को आवागमन योग्य बनाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.