गुमला, अगस्त 23 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। गुमला सदर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में ईद-उल-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। अंजुमन इस्लामिया ने बताया कि 26 अगस्त बुधवार को अंजुमन इस्लामिया एवं उलमाए कराम की अगुवाई में मोती मस्जिद, बाजार टांड़ से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस निर्धारित पारंपरिक मार्ग से होते हुए दोपहर करीब 1:30 बजे जामा मस्जिद के समीप पहुंचकर समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर मस्जिदों,मदरसों,घरों और दुकानों में सजावट का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। यह भी पढ़ें- Simdega News: आपसी प्रेम के साथ ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाने का निर्णय जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्...