Ghumla News: सोहराई जतरा हमारे पूर्वजों की देन है: विधायक
गुमला, नवम्बर 10 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के तुरीअम्बा पंचायत अंतर्गत गौरटोली गांव में मंगलवार को सात पड़हा आदिवासी सोहराई जतरा का आयोजन किया गया। इसमें सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जतरा में विभिन्न गांवों से आए खोड़हा दलों ने पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। मौके पर विधायक ने कहा कि सोहराई जतरा हमारे पूर्वजों की देन है। यह आदिवासी समाज की परंपरा,कला और संस्कृति को दर्शाता है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। जतरा के माध्यम से लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और अपना सुख-दुख साझा करते हैं। उन्होंने विभिन्न गांवों से आए खोड़हा दलों के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कर्रा के भुसुर-तिलमी में सोहराय डाई जतरा की धूम मौके पर मृत्युंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.