गुमला, अक्टूबर 25 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के सोसो पल्ली ने रविवार को अपने 125 वर्षों का जुबली उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सोसो चर्च परिसर में आयोजित जुबली समारोह में बड़ी संख्या में विश्वासी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत धन्यवादी मिस्सा बलिदान से हुई, जिसमें पल्ली के इतिहास, धार्मिक सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया। मिस्सा के मुख्य अनुष्ठाता गुमला धर्मप्रांत के बिशप लीनुस पिंगल एक्का थे। उनके साथ फादर सेलेबिरियुस चेरमाको, फादर अमृत तिर्की, फादर जोन क्रूस तिग्गा, फादर अगुस्टीन कुजूर, फादर जेफ्रेनियुस तिर्की, फादर गाब्रियल खेस सहित अन्य पुरोहितों ने अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान पल्ली के 26 पूर्व पल्ली पुरोहितों की सेवाओं को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: धार्मिक अ...