Ghumla News: सोते समय जहरीले सांप के डंसने से वृद्ध की मौत
गुमला, जुलाई 12 -- Ghumla News: घाघरा। प्रखंड के रूक्की गिरजाटोली गांव में सर्पदंश से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान पतरस बारला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। पतरस बारला घर के दूसरे कमरे में जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान मध्य रात्रि में एक जहरीले सांप ने उनके हाथ में डंस लिया। सांप के काटने के बाद पतरस ने उठकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.