Ghumla News: सुरहू स्वास्थ्य उपकेंद्र में नवजात को नहीं मिला जन्म के बाद जरूरी टीका
गुमला, जुलाई 12 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड के सुरहू स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। उपकेंद्र में जीवन रक्षक दवाओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रसव के बाद एक नवजात को जन्म के समय दिए जाने वाले जरूरी टीके नहीं लगाए गए, जबकि उपकेंद्र में पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। जानकारी के अनुसार सुरहू खास गांव निवासी गर्भवती महिला सुनीता देवी को शनिवार देर रात करीब एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर सुरहू स्वास्थ्य उपकेंद्र लाया गया। यहां सुरक्षित प्रसव तो कराया गया,लेकिन परिजनों का आरोप है कि जन्म के बाद नवजात को आवश्यक दवाएं और जन्म के समय लगने वाले टीके उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Ki...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.