गुमला, अक्टूबर 28 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। बच्चों को बाल अपराध, यौन शोषण और साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुरक्षित बचपन पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी निखिल आनंद और पुलिस अवर निरीक्षक तरुण कुमार ने छात्राओं को इंटरनेट और सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनजान लोगों के साथ पासवर्ड, ओटीपी और निजी तस्वीरें साझा नहीं करें। ऑनलाइन ठगी, धमकी या ब्लैकमेलिंग होने पर चुप रहने के बजाय अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना दें।अधिवक्ता यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बच्चों ...