Ghumla News: सीओ ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण
गुमला, जुलाई 17 -- Ghumla News: घाघरा। प्रखंड के देवाकी और इटकीरी बूथ केंद्रों पर चल रहे एसआईआर कार्य का शुक्रवार को सीओ खाखा सुशील कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ, सुपरवाइजर व अन्य कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। सीओ ने कहा कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए आवश्यक है। उन्होंने शेष मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेजों के साथ बीएलओ से संपर्क कर सत्यापन कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- Simdega News: घर-घर पहुंचकर समय पर एसआईआर का कार्य पूरा करें: सीओ यह भी पढ़ें- Ghumla News: 19 तक एसआईआर कार्य पूरा करें :बीडीओ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.