Ghumla News: सीएचसी में अग्नि आपदा से निपटने का दिया प्रशिक्षण
गुमला, अक्टूबर 27 -- Ghumla News: कामडारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा में मंगलवार को अग्निशमन टीम गुमला की ओर से अग्नि आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने सीएचसी के सीएचओ, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा के उपाय बताए। मॉक ड्रिल के दौरान आग पर काबू पाने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने की जानकारी दी गई। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील खलखो, सुबोध कुमार, मुकेश कुमार, विशाल पासवान, राजकुमार ठाकुर और प्रज्ञानंद कुंवर समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.