Ghumla News: सीएचसी डुमरी में लगा परिवार नियोजन शिविर
गुमला, अगस्त 2 -- Ghumla News: डुमरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में शनिवार को परिवार नियोजन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छोटे परिवार-खुशहाल परिवार के संदेश के साथ 10 महिलाओं का स्थायी गर्भनिरोधक ऑपरेशन (बंध्याकरण) किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निवाशन रॉय के नेतृत्व में सुरक्षित तरीके से सभी ऑपरेशन हुए। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतर होता है और परिवार की खुशहाली बढ़ती है। शिविर में डॉ.भानू,बीपीएम राजेश केरकेट्टा, जीएनएम, एएनएम तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.