Ghumla News: सीएचसी के निरीक्षण में डॉक्टर नदारद मिले,भड़के विधायक भूषण
गुमला, जुलाई 20 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि । चैनपुर अनुमंडल स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार शाम गुमला विधायक भूषण तिर्की के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। निरीक्षण के समय अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। इसे लेकर विधायक ने मौके से ही उपायुक्त और सिविल सर्जन को फोन कर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार रविवार के रोस्टर में डॉ. प्रभात कुमार की ऑन कॉल ड्यूटी निर्धारित थी। इसके बावजूद शाम करीब सात बजे अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। विधायक ने कहा कि शाम का समय आपातकालीन सेवाओं की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में अनुमंडल स्तरीय अस्पताल का केवल नर्सिंग स्टाफ के भरोसे संचालित होना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.